फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने एसपी सिटी का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। डिग्री कालेज के पास हुए हमले के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए एसपी सिटी का घेराव किया। आरोप लगाया कि सत्ता के दबाव में पुलिस ने रोड घेरने वाले और एसएसपी को भला बुरा कहने वाले भाजपा के लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

मंडी समिति के अध्यक्ष सुमित हृदयेश और हेमंत साहू के नेतृत्व में राजपुरा के लोगों ने जुलूस निकाला। एसपी सिटी कार्यालय में घुसने की कोशिश में उन्हें रोक दिया गया। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव के बाहर निकलने पर उनका घेराव किया। आरोप लगाया कि एक मार्च को दून गैराज नैनीताल रोड के पास राजपुरा निवासी विपिन गुप्ता, संजय कुमार और सौरभ शर्मा पर कुछ लोगों ने बोलेरो से टक्कर मारकर जानलेवा हमला कर दिया था। इस मामले में पुलिस को चार मार्च 18 को तहरीर दी गई। फिर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं सत्ता के दबाव में भाजपा के जगदीश सिंह बिष्ट की की तहरीर पर एकतरफा कार्रवाई की गई। एसपी सिटी और सीओ ने इस मामले में सीसीटीवी देखकर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में वीरबाला, सरिता आर्या, मीना सोलंकी, आनंदी, दीपिका पाठक, उमा देवी, दयावती, कृष्णा, संजय कुमार, गीता, गंगा, संगीता आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें