फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे में उतारे 350 होर्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सड़क किनारे लगे होर्डिंग को लेकर नगर निगम ने अभियान चलाया। पांच घंटे चले अभियान में एसडीएम कोर्ट से हेडिल गेट तक 350 होर्डिंग उतारे गए। होर्डिंग्स उतारने के लिए नगर निगम की ओर से 10 कर्मचारियों को लगाया गया था।
विज्ञापन

अवैध होर्डिंग की शिकायत पर नगर आयुक्त हरवीर सिंह के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्ट्रीट लाइटों, पार्कों और सड़क किनारे लगे विद्युत पोलों के होर्डिंग उतारे गए। नगर निगम के कर्मचारियों ने पांच घंटे अभियान चलाया। अभियान के दौरान अवैध होर्डिंग्स लगाने वालों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान कर एसएनए दलीप कपूर, अधीक्षक विजेंद्र चौहान, कर निरीक्षक भरत त्रिपाठी, अमोल असवाल आदि मौजूद रहे।

नगर निगम को नहीं दिखाई दिए यूनिपोल
नगर निगम की टीम को सड़क के किनारे लगे अवैध यूनिपोल नहीं दिखाई दिए। इन यूनिपोल पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। ये हाल तब है जब लोक निर्माण विभाग कई बार निगम को अवैध यूनिपोल हटाने को लेकर नगर निगम को पत्र लिख चुका है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रणजीत रावत ने बताया कि अवैध यूनिपोल को हटाने के लिए वे नगर निगम को कई बार पत्र लिख चुके हैं। पत्र में यहां तक कहां गया है कि ये यूनिपोल दुर्घटना के कारण बने हुए हैं। इससे कोई दुर्घटना घटित होती है तो इसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।
विज्ञापन


अवैध होर्डिंगों पर क्यों नहीं हुआ जुर्माना
अवैध होर्डिंगों को नगर निगम ने हटा तो दिया लेकिन कोई जुर्माना नहीं लगाया। अगर जुर्माना किया जाता तो इससे नगर निगम की आय बढ़ती। साथ ही कोई भी व्यक्ति अवैध होर्डिंग लगाने के बारे में नहीं सोचता। जुर्माना नहीं होने के कारण अवैध होर्डिंग्स लगाने वालों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें