सुल्तानपुर पट्टी। बिजारखाता क्षेत्र में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां 61 महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर कोसी नदी से बिजारखाता स्थित देवी मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली।
शनिवार सुबह यूपी क्षेत्र के बिजारखाता से महिलाएं कोसी नदी पहुंचीं और कलश में जल भरकर पैदल यात्रा का शुभारंभ किया। महिलाओं का जत्था घोसीपुरा, सुल्तानपुर पट्टी, मिलक, रहमतगंज और मसवासी होते हुए देवी मंदिर पहुंचा। वहां पंडित बबली मौर्य ने हवन-पूजन कराया और सभी महिलाओं ने देवी मां को जल अर्पित किया। शाम को मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान महिपाल, नोवत राम, संजू, सरोज, राजेश कुमार, राजकुमारी, सोमवती, ज्योति, मितलेश, पूनम, केशर, जयवती सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।