फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 30 वाहनों की पार्किंग के लिए खर्च होंगे 5.22 करोड़

Sat, 12 Apr 2025 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मात्र 30 वाहनों की पार्किंग बढ़ाने के लिए प्रशासन 5.22 करोड़ बहाने की तैयारी में है। जिस मैदान में स्टेक पार्किंग का निर्माण शुरू हुआ है, वहां पहले भी 70 से 80 कारें खड़ी होती थीं। अब इसकी क्षमता बढ़कर 110 हो जाएगी।
विज्ञापन

अशोक सिनेमा बंद होने के बाद यह जमीन नगर पालिका के पास चली गई। नगर पालिका ने इसे लीज पर पार्किंग के लिए दिया था। यहां पर करीब 70-80 कारों के खड़े होने की जगह है। इधर, शहर में पार्किंग की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने अशोक मैदान में स्टेक पार्किंग की मंजूरी दी थी। इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया। मंजूरी मिलने के बाद अब आरईएस ने निर्माण भी शुरू कर दिया है। इसके लिए 5.22 करोड़ धनराशि मिली है।
आरईएस के अनुसार अशोक स्टेक पार्किंग दो मंजिला होगी। इसके लिए आईजी कार्यालय और आर्य समाज मंदिर के पास दो द्वार होंगे।
सहायक अभियंता आरईएस महेंद्र सिंह के अनुसार पार्किंग की क्षमता अब 110 वाहनों की होगी। इसके अलावा कुछ खाली स्थान भी बचेगा जहां वाहन खड़े किए जा सकते हैं। इधर लोगों में चर्चा है कि 70-80 वाहन जहां पहले ही पार्क होते हों वहां केवल 30 से 40 वाहनों के लिए इतनी धनराशि खर्च की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें