हल्द्वानी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के दायरे में आने वाले 42 हजार किसानों में से 20 हजार का डाटा केंद्रीय कृषि मंत्रालय के पोर्टल में दर्ज हो गया है। अगले दो दिनों में सभी पात्रों का डाटा दर्ज हो जाएगा। डीएम के अनुसार डाटा दर्ज होने के साथ ही 24 फरवरी को पात्रों के खाते में दो हजार रुपये की पहली किश्त भी पहुंच जाएगी। डीएम विनोद कुमार सुमन ने बताया कि शुक्रवार शाम तक विभागीय टीमों ने जिले के 37 हजार पात्र किसानों के आवेदन पत्र भरने के साथ ही 20 हजार किसानों का डाटा केंद्रीय पोर्टल में दर्ज कर लिया था। अब तक भीमताल ब्लॉक में सबसे अधिक 3033 एवं धारी ब्लॉक में सबसे कम 777 किसानों का डाटा दर्ज हुआ है।
दो दिन में पहुंच जाएगी किसान सम्मान निधि
20 हजार किसानों का डाटा केंद्रीय पोर्टल में दर्ज
भीमताल ब्लॉक में सबसे अधिक 3033 एवं धारी ब्लॉक में सबसे कम 777 किसानों का डाटा दर्ज हुआ
कुमाऊं में 70 हजार किसानों का डाटा फीड
हल्द्वानी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत कुमाऊं में ढाई लाख किसानों को पंजीकृत किया जा चुका है। इनमें से 70 हजार किसानों का डाटा केंद्र सरकार की वेबसाइट में अपलोड कर दिया गया है। संयुक्त निदेशक कृषि पीके सिंह ने बताया कि कुमाऊं में 3 लाख 70 हजार किसानों को इस योजना के लिए चयन किया गया है।