फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को महिला कॉलेज में ही मिलेंगे अपनी पसंद के विषय

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर वाणिज्य महिला कॉलेज में पीजी की कक्षाएं तो शुरू हुई, लेकिन कला और विज्ञान संकाय में कई विषय की पढ़ाई न होने से छात्राओं को परेशानी हो रही है। इस पर कॉलेज प्रशासन ने एमए में इतिहास, राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र और एमएससी में गणित एवं जंतु विज्ञान विषय की पढ़ाई शुरू कराने के लिए उच्चशिक्षा निदेशालय को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

राज्य गठन से पहले उत्तरप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी ने करीब तीन दशक पहले हल्द्वानी में राजकीय महिला महाविद्यालय खुलवाया था। तबसे इस महाविद्यालय में स्नातक की कक्षाएं ही चल रही थीं। कांग्रेस शासनकाल में तत्कालीन उच्चशिक्षामंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश ने महिला कॉलेज को वर्ष 2015 में पीजी का दर्जा दिलाया था। उस वक्त बीकॉम आनर्स के अलावा एमएससी में रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान एवं भौतिक विज्ञान, एमए में हिंदी और अंग्रेजी विषय के साथ ही एमकॉम की कक्षाएं शुरू हुईं। इधर, पीजी में विज्ञान एवं कला संकाय में कई विषय नहीं हैं। इस कारण छात्राओं को बीए या बीएससी करने के बाद पीजी में मनपसंद विषय की पढ़ाई करने के लिए एमबीपीजी कॉलेज या फिर दूसरे महाविद्यालयों में प्रवेश के भटकना पड़ता है। नया सत्र शुरू होने से पहले पीजी में नये विषयों की पढ़ाई शुरू कराने के लिए कालेज प्रशासन ने निदेशालय को प्रस्ताव भेजा है।

छात्राओं को महिला कॉलेज में ही मिलेंगे अपनी पसंद के विषय
उच्चशिक्षा निदेशालय को कॉलेज प्रशासन ने भेजा प्रस्ताव

परास्नातक स्तर पर कई विषय की पढ़ाई न होने के कारण बीएससी या बीए करने के बाद छात्राओं को दिक्कत हो रही है, इस समस्या को देखते हुए परास्नातक के विज्ञान एवं कला संकाय के विषय खोलने के लिए उच्चशिक्षा निदेशालय को प्रस्ताव भेजा गया है। - डॉ. रेखा पांडे, प्राचार्य महिला कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें