फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल रोड पर आई दरारों के पेचिंग का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। माल रोड पर दरारें आने के बाद लोनिवि के अधिकारियों की नींद टूट गई है। दरारें सड़क की ऊपरी सतह पर हैं या पहाड़ी खिसकने जैसी गंभीर बात, इसे लेकर बुधवार को मुख्य अभियंता बीएन तिवारी ने लोअर और अपर माल रोड का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं, विभागीय कर्मचारियों ने माल रोड पर आई दरारों की पैचिंग का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बीते वर्ष लोअर माल रोड का करीब 25 मीटर हिस्सा झील में समाने के बाद लोनिवि ने लोअर माल रोड की मरम्मत की थी, इसके बाद भी वाहनों की आवाजाही और अधिक दबाव से अपर एवं लोअर माल रोड पर कई जगह दरारें आ गई थीं। वहीं पिछले दिनों हुई बारिश के बाद ये दरारें और अधिक बढ़ गईं।
बुधवार को लोनिवि की टीम ने करीब एक घंटे तक अपर और लोअर माल रोड पर आई दरारों का निरीक्षण किया। चीफ इंजीनियर बीएन तिवारी ने बताया कि दोनों सड़कों पर आईं दरारों की जांच की जा रही है। इसके लिए सात स्थानों पर क्रॉस सेक्शन बनाकर बोरिंग कराई जाएगी और सड़क के नीचे की जमीन के नमूने लिए जाएंगे। पता लगाया जाएगा कि सड़क के ऊपरी हिस्से पर दरार है या पूरी पहाड़ी खिसक रही है। इसके बाद ट्रीटमेंट निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें