भवाली (नैनीताल)। न्यू टी गार्डन के पास मोटरसाइकिल सवार युवक पर बुधवार रात तेंदुए ने झपट्टा मार कर युवक को घायल कर दिया। युवक का अस्पताल में इलाज कराया गया है।
लोहे सरिया का काम करने वाले श्यामखेत निवासी अशोक मौर्य पुत्र गोविंद राम (39) अपने भाई टिंकू मौर्य के साथ घोड़ाखाल की तरफ बाइक से लौट रहे थे। न्यू टी गार्डन के पास तेंदुए ने चलती बाइक पर झपट्टा मार दिया। हमले में अशोक घायल हो गए। दोनों युवकों ने हल्ला करते हुए भाग कर अपनी जान बचायी। पूर्व ग्राम प्रधान संजय जोशी और पालिका सदस्य सुनील मेहता ने बताया कि पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं।