फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी कारोबारी जीएसटी के रडार पर

विज्ञापन
अमरोहा के मोहल्ला शफातपोता में लगी आतिशबाजी की दुकान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हल्द्वानी। दीपावली की धूम धड़ाका अब जीएसटी के रडार पर हैं। राज्य कर विभाग ने आतिशबाजी कारोबारियों की निगरानी शुरू कर दी है। इन कारोबारियों की खरीद और बिक्री का ब्योरा जुटाया जा रहा है। वहीं टैक्स नहीं देने वाले कारोबारियों को नोटिस भी भेजेंगे।
विज्ञापन

दीपावली पर हर साल करोड़ों की आतिशबाजी होती है। शहर में रामपुर रोड, रामलीला बाजार समेत मोहल्लों में पटाखों की दुकानें होती हैं। इन दुकानों पर लाखों की बिक्री होती है। दरसअल पटाखों की बिक्री में ग्राहक बिल नहीं मांगते हैं इसलिए ये कारोबारी पक्का बिल नहीं देते हैं। सिर्फ एक सादे कागज पर पटाखों, फुलझड़ियां आदि का हिसाब जोड़ कर दे दिया जाता है। इससे राज्य कर विभाग को लाखों का चूना लगता है। अब राज्य कर विभाग कर चोरी पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। राज्य कर अधिकारियों ने पटाखा कारोबारियों की निगरानी शुरू कर दी है। इन कारोबारियों की कंपनी का नाम, पंजीयन नंबर, खरीद और बिक्री का आंकड़ा जुटाया जा रहा है। यदि कारोबारी खरीद और बिक्री में हेर फेर करता है तब उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त विनय प्रकाश ओझा ने बताया कि पटाखा कारोबारियों की निगरानी की जा रही है, जो भी कर चोरी करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें