फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का समाधान न हुआ तो 23 से होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि निगम प्रशासन की ओर से पहली बार दिवाली पर बोनस नहीं दिया गया, जिससे निगम कर्मचारियों की दिवाली फीकी रहेगी। उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारियों ने निगम को लाभप्रद स्थिति में लाने के लिए रात-दिन मेहनत की है। अगर निगम घाटे में चल रहा है तो इसके लिए निगम के अधिकारी जिम्मेदार हैं। एक साल पूरा होने के बाद भी संविदा कर्मचारी की वरिष्ठता सूची नहीं बनाई गई है। संविदा कर्मचारियों का वेतन भी नहीं बढ़ाया गया है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का विभागीय टेस्ट लेने के बाद भी विभागीय प्रमोशन नहीं किया गया है। अन्य कक्षों में भी विभागीय पदोन्नति नहीं की गई है। राज्य में आदर्श आचार संहिता लगने के कारण 22 नवंबर तक निगम कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है तो 23 नवंबर से निगम मुख्यालय पर कर्मचारी आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें