फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन भी जारी रहा यूएसएफ का क्रमिक अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 40 फीसदी से कम अंक वाले छात्र छात्राओं को प्रवेश देने सहित तमाम मांगों को लेकर क्रमिक अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। यूएसएफ के बैनर तले आयोजित इस आंदोलन को छात्र छात्राओं का भारी समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन


कालेज में एमएससी भौतिक, रसायन, गणित, जंतु और वनस्पति विज्ञान की कक्षाओं का संचालन करने, स्नातकोत्तर स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र विषय की स्वीकृति देने, स्नातकोत्तर स्तर पर भूगोल विषय स्वीकृत करने, पर्यटन और रोजगार परक विषय शुरू करने और 40 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त छात्र छात्राओं को कालेज में प्रवेश देने समेत कई मांगों को लेकर पिछले पांच दिनों से छात्र क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। कहा कि 40 फीसदी से कम अंक वाले छात्र छात्राओं का प्रवेश नहीं मिलने से उनका भविष्य बरबाद हो जाएगा। इस मांग को लेकर वृहद आंदोलन भी करना पड़ेगा तो वह लोग पीछे नहीं हटेंगे। अनशन में करन कुमार और कुबेर रौतेला बैठे। भाष्कर उपाध्याय, हार्दिक पपने, रंजना रौतेला, दीपक सिंह, हिमानी नेगी, हरि प्रिया अधिकारी, दीक्षा जोशी, कमल पंत, नेहा भट्ट, रवि बिष्ट, दीपा, दीपिका, दीपा मेर, मनीष ममगई, इंदिरा जोशी, ममता रावत, रश्मि आदि समर्थन में बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें