फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 करोड़ से शहर की पेयजल और सीवरेज व्यवस् था सुधरेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम प्रशासक ने शहरी विकास विभाग से अमृत योजना के तहत 20.5 करोड़ रुपये अतिरिक्त की मांग की है। इस राशि से पेयजल, पार्क सुंदरीकरण समेत अन्य व्यवस्थाओं को चकाचक करने की मंशा है।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासक विनोद कुमार ने 10 दिन पूर्व नगर निगम की समीक्षा बैठक की थी। बैठक में निगम में सीवरेज, जलापूर्ति, पार्कों के सौंदर्यीकरण को लेकर मामला उठा था। इस पर प्रशासक ने नगर आयुक्त को प्रस्ताव बनाने के लिए कहा था। नगर आयुक्त ने 10 करोड़ सीवरेज, 10 करोड़ जलापूर्ति, 50 लाख पार्कों के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव बनाया था। अब प्रशासक विनोद कुमार सुमन ने शहरी विकास विभाग के सचिव को पत्र लिखा है। इसमें नगर के सुंदरीकरण, जलापूर्ति, सीवर बिछाने के लिए अमृत योजना के तहत 20.5 करोड़ रुपये अतिरिक्त मांगे हैं। साथ ही हवाला दिया है कि शहर के जलापूर्ति के लिए एक ट्रीटमेंट प्लांट की अति आवश्यकता है। इसके बिना अमृत योजना के तहत बिछाई गई पेयजल लाइनों का लाभ लोगों को नहीं मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें