फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल से गिरा लाइनमैन गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी (नैनीताल)। नयागांव में बिजली के पोल पर चढ़कर जंपर बांध रहा लाइनमैन गिर कर घायल हो गया। ग्राम धमोला निवासी बच्ची राम (45) ऊर्जा निगम के ठेकेदार गोपाल भट्ट के अधीन लाइनमैन का काम करते हैं। शनिवार सुबह बच्ची राम नयागांव के पास बिजली के पोल पर चढ़कर जंपर बांध रहे थे, कि तभी लाइन में अचानक करंट लगने से वह पोल से गिरकर घायल हो गए। उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। एसटीएच हल्द्वानी में प्राथमिक उपचार के बाद ठेकेदार उन्हें श्रीराम मूर्ति अस्पताल बरेली ले गए हैं। एसडीओ सतीश जोशी ने बताया कि मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद ही हादसे का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें