फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर ठप, 3 घंटे देरी से गई रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। परिवहन निगम का सर्वर ठप होने का असर रोडवेज बसों के संचालन पर पड़ा। हल्द्वानी स्टेशन में परिचालकों ने मैनुवल टिकट काटने से इनकार कर दिया। स्टेशन में बसों की संख्या बढ़ने से भारी जाम लग गया। इसके चलते यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे बाद बसों का संचालन सुचारु हो सका। सर्वर ठप होने से काठगोदाम स्टेशन में भी बसों का संचालन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब सात बजे निगम का सर्वर ठप होने की वजह से उससे जुड़ी ई टिकटिंग मशीन ने भी काम करना बंद कर दिया। हल्द्वानी स्टेशन में परिचालकों ने मशीन ठीक होने पर ही बसों के साथ जाने की बात कह दी। एआरएम इंदिरा जंगपांगी ने बताया कि सर्वर खराब होने पर परिचालकों को मैनुअल टिकट काटने को कहा गया, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। एक कर्मचारी नेता ने भी मैनुअल टिकट काटने का विरोध किया। स्टेशन में बसों से जाम लग गया था। एआरएम को व्यवस्था बनाने के लिए सड़क पर उतरना पड़ा। जब परिचालकों को मैनुअल टिकट नहीं काटने पर रूट बंद करने की चेतावनी दी तो वे मैनुअल टिकट काटने को राजी हुए। इसके बाद बसों का संचालन शुरू हो सका। दिल्ली, देहरादून और अन्य रूटोें की बसें देरी से रवाना हुईं। रविवार का दिन होने के बावजूद बसों में ज्यादा यात्रियों की भीड़ नहीं थी। उधर सर्वर ठप होने से काठगोदाम स्टेशन में भी बसों के संचालन में विलंब हुआ। एआरएम काठगोदाम देशराज अंबेडकर ने बताया कि शाम तक सर्वर ठीक नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें