फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार लोग पानी के लिए तरसे 

Thu, 18 Aug 2016 12:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
 झमाझम बारिश जहां उमस से राहत देती है तो पेयजल संकट भी बढ़ा देती है। वर्षों पुराना बदहाल सिस्टम ठप हो जाता है और लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ता है। बुधवार को 50 हजार लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा। 
विज्ञापन


मंगलवार की देर रात मूसलाधार बारिश शुरू हुई थी। रात्रि लगभग एक बजे गौला का जलस्तर 13 हजार क्यूसेक पहुंच गया था। बुधवार सुबह छह बजे गौला का जलस्तर 27 हजार क्यूसेक था। गौला बैराज के सभी छह गेट मंगलवार की रात ही खोल दिए गए।

बैराज के गेट खोलने के कारण जल संस्थान के फिल्टर प्लांट को पानी नहीं मिल पाया। बुधवार दोपहर लगभग दो बजे गौला का जलस्तर 8,500 क्यूसेक आ गया। दोपहर तीन बजे से जल संस्थान के फिल्टर प्लांट को आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन


फिल्टर प्लांट को पानी न मिलने के कारण बरेली रोड, रामपुर रोड, नैनीताल रोड, मुखानी, कुसुमखेड़ा, नवाबी रोड, लालडांठ रोड समेत शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के कई हिस्सों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। इससे लगभग 50 हजार लोगों को परेशानी हुई। लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ा। कुछ लोगों ने निजी टैंकर मंगवाकर काम चलाया। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके उपाध्याय ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह से ही लोगों को पेयजल आपूर्ति हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें