फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय शहीद सैनिक स्कूल की ब्लू टीम हुई विजेता

विज्ञापन
नैनीताल की विजेता क्रिकेट टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से शेरवुड कॉलेज की ओर से आयोजित 150वीं शेरवुड आमंत्रण इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई। इस दौरान हुए फाइनल मुकाबले के दौरान बारिश होने से मैच बीच में ही रोक दिया गया और टॉस के आधार पर भारतीय शहीद सैनिक स्कूल की ब्लू टीम को विजेता और रेड टीम को उप विजेता घोषित किया गया। मुख्य अतिथि शेरवुड कॉलेज के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब सैनिक स्कूल के रेड टीम के खिलाड़ी दीपक कुमार दिया गया।
विज्ञापन

डीएसए मैदान में हुए फाइनल मुकाबले में भारतीय शहीद सैनिक स्कूल की रेड टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए। जवाब में सैनिक ब्लू के खिलाड़ी 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 100 रन बना चुके थे, तभी तेज बारिश शुरू हो गई। बाद में दोनों टीमों के खिलाड़ियों को संयुक्त विजेता घोषित करने का फैसला लिया गया था। निर्णायक मनोज कुमार, विनय चौधरी, स्कोरर उमेश कांडपाल सोनी, धीरज पांडे थे। प्रतियोगिता में हैट्रिक का खिताब सैनिक स्कूल ब्लू के खिलाड़ी खीमराज, मैन आफ द सीरिज का खिताब सैनिक स्कूल की रेड टीम के खिलाड़ी मनीष, प्रोमेसिंग प्लेयर का खिताब बिड़ला स्कूल, गेंदबाजी का पुरस्कार सैनिक स्कूल ब्लू टीम के जीवन, बल्लेबाजी का खिताब आदित्य, विकेट कीपर का बिड़ला स्कूल के आलेख, क्षेत्ररक्षण का खिताब सैनिक स्कूल की रेड टीम के खिलाड़ी करन सती को दिया गया। इससे पहले डीएसए के महासचिव संजय सिंह बिष्ट, क्रिकेट सचिव रवि प्रकाश जोशी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस दौरान भारतीय शहीद सैनिक स्कूल के प्रबंधक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता ज्योति प्रकाश, प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता, गोविंद सिंह बोरा, प्रो.नीता बोरा शर्मा, निशांत स्कूल की प्रधानाचार्या तारा बोरा, वासु साह, अपूर्व गौरव प्रताप सिंह शाह, मोहम्मद कमाल, सभासद गजाला कमाल, अर्जुन बिष्ट आदि थे। संचालन हेमंत बिष्ट, नवीन पांडे ने किया।
विज्ञापन


भारतीय शहीद सैनिक स्कूल की ब्लू टीम विजेता
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दीपक कुमार को दिया
शेरवुड आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें