फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में झुलसे वन संविदा कर्मी की मौत

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। चंपावत के पाटी में संदिग्ध हालात में झुलसे वन संविदा कर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। शव के अंतिम संस्कार को लेकर नोकझोंक भी हुई। बाद में परिजन शव लेकर चंपावत चले गए। पत्नी कलावती ने बताया कि उनकी जंगल में आग बुझाते समय मौत हो गई थी।
विज्ञापन

चंपावत जिले के पाटी के ग्राम गसलेख कानीकोट निवासी पूरन सिंह खाती (44) वन विभाग में संविदा पर कार्यरत था। वह 12 मई को संदिग्ध हालात में झुलस गया था। परिजनों ने उसे रात में एसटीएच में भर्ती कराया। उसकी शुक्रवार की तड़के इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के दौरान मोर्चरी में पूरन के अंतिम संस्कार को लेकर भी साली और उसकी बहनों में मतभेद हो गया। बहन ने रानीबाग में ही अंतिम संस्कार करने का सुझाव दिया। इससे नाराज होकर साली ने हंगामा किया। दोनों में नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन


संदिग्ध हालात में झुलसे वन संविदा कर्मी की मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें