फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तल्ली हल्द्वानी में पेयजल संकट

विज्ञापन
water shimla
विज्ञापन
हल्द्वानी। क्षेत्र के तल्ली हल्द्वानी और संगम विहार छड़ायल में पेयजल किल्लत से लोग परेशान हैं। पिछले दो दिनों से दोनों ही इलाकों के लोग पेयजल के लिए भटक रहे हैं। नहर कवरिंग क्षेत्र की पेयजल लाइनों के दुरुस्त न होने से तल्ला गोरखपुर इलाके में भी लोगों को पेयजल नहीं मिल रहा है। क्षेत्रवासी निजी टैंकरों से पेयजल खरीदने को विवश हैं। तल्ली हल्द्वानी के करीब 120 परिवार और संगम विहार के 200 परिवारों के करीब पांच हजार लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

वार्ड 58 तल्ली हल्द्वानी के पार्षद मनोज जोशी ने बताया कि क्षेत्र के सुयाल कॉलोनी डी क्लास और ओपन यूनिवर्सिटी के आसपास के लोगों को पेयजल नहीं मिल रहा है। जलसंस्थान के अधिकारियों से शिकायत करने पर टैंकर तो भेजा जा रहा है लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। जलसंस्थान सूत्रों के मुताबिक संगम विहार इलाके में आईटीआई के नलकूप से पेयजल आपूर्ति होती है। इन दिनों लाइनों में प्रेशर कम होने से इलाके में आखिरी छोर पर बसे लोगों को पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। छड़ायल क्षेत्र के जेई एमसी सती ने बताया कि संगम विहार में आईटीआई ट्यूबवेल की सप्लाई है। लाइन में प्रेशर कम होने से लोगों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है। प्रभावितों को रोजाना टैंकरों से पेयजल बांटा जा रहा है।
विज्ञापन



अब संगम विहार तल्ली हल्द्वानी में पेयजल संकट
नलकूप ठीक लेकिन कनेक्शनों तक नहीं पहुंच रहा पानी
टैंकरों से भी नहीं हो रही पर्याप्त आपूर्ति, पांच हजार लोग परेशान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें