रामनगर (नैनीताल)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग की ओर से वैश्वीकरण के प्रभाव विषय पर यहां दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। इसका समापन रविवार को हुआ।
अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्या डॉ. हेमा प्रसाद ने वैश्वीकरण के सामाजिक, आर्थिक, पर्यावरणीय आयाम बताए। मुख्य अतिथि एनएल शर्मा ने पर्यावरण के आर्थिक आधार एवं प्रभाव बताए। लीडस्पीकर डॉ. बीडी दानी ने वैश्वीकरण के सामाजिक पर्यावरण की महत्ता बताई। आयोजन के द्वितीय तकनीकी सत्र में कई जिलों के प्रतिभागियों ने 25 शोधपत्र पढ़े। आयोजन सचिव डॉ. धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने आभार जताया। इस उपलक्ष्य पर डॉ. प्रीति त्रिवेदी, डॉ. सिद्धेश्वर मौर्या, डॉ. आरएस कनौजिया, डॉ. अनुमिता अग्रवाल, डॉ. अनीता जोशी, डॉ. दीपक खाती, डॉ. सुभाष पोखरियाल, डॉ. प्रमोद पांडेय आदि रहे।
वैश्वीकरण के प्रभाव बताए
दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हो रही थी सेमिनार