नैनीताल। मालरोड पर दरारें पड़ने लगी हैं। इन दरारों को भरने के साथ ही लोनिवि ने लोअर और अपर मालरोड पर करीब 40 स्थानों पर दरारों का चिन्हीकरण किया है। विभाग हर 15 दिन में उक्त स्थानों पर दरारों की स्थिति जांचेगा।
बीते वर्ष लोअर मालरोड के एक बड़े भाग के नैनीझील में समा जाने की घटना ने व्यवस्था की पोल खोल दी थी। वहीं हाल ही में अपर मालरोड पर दरार आने की सूचना के बाद लोनिवि हरकत में आया और छोटी-बड़ी सभी दरारों को भर दिया गया। विभाग के एसई की ओर से मालरोड के निरीक्षण के बाद अधिकारियों को अन्य स्थानों पर आई दरारों को चिन्हित करने के निर्देश दिए थे। लोनिवि प्रांतीय खंड के एई गोविंद सिंह जनौटी ने बताया कि करीब 40 स्थानों पर दरारें मिली हैं। हर 15 दिन में इन दरारों की जांच की जाएगी।
मालरोड पर 40 स्थानों की दरारें चिन्हित
हर 15 दिन में होगी दरारों की जांच