फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैप्स नहीं होनी चाहिए विकास योजनाओं की धनराशि

विज्ञापन
hundred rupees new note
विज्ञापन
हल्द्वानी। सीडीओ विनीत कुमार ने कहा कि शासन से मिली धनराशि लैप्स नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह जिला योजना के माध्यम से होने वाले विकास कार्यों के लिए शासन से अवमुक्त धनराशि का समय रहते सदुपयोग करें। जिला योजना के तहत शासन से अवमुक्त 38 करोड़ 61 लाख की धनराशि के सापेक्ष 28 करोड़ 61 लाख रुपये अब तक खर्च कर लिए हैं।
विज्ञापन

बागजाला स्थित प्रसार प्रशिक्षण केंद्र में विकास योजनाओं की समीक्षा के दौरान सीडीओ ने कहा कि जो विभाग धनराशि का शत प्रतिशत उपयोग नहीं कर सकते हैं, वह धनराशि तत्काल हस्तांतरित कर दें, ताकि उसे दूसरे विभागों को जारी किया जा सके। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ललित मोहन जोशी ने बताया कि राज्य सेक्टर में 254 करोड़ के सापेक्ष 198.45 करोड़, केंद्र पोषित सेक्टर में 175.08 करोड़ के सापेक्ष 140.37 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। बैठक में परियोजना निदेशक बालकृष्ण, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार आदि थे।


38.61 लाख के सापेक्ष 28 करोड़ 61 लाख खर्च
जिला योजना : सीडीओ ने की विकास कार्यों की समीक्षा

धीमी प्रगति पर सीडीओ नाराज
हल्द्वानी। सीडीओ विनीत कुमार ने लोनिवि को जारी 650 लाख की धनराशि के सापेक्ष अब तक केवल 382 लाख रुपये खर्च करने और दो किमी सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ 50 लाख के सापेक्ष 84 लाख रुपये खर्च करने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें