फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी गतिविधियों को सी विजिल एप में करें अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने प्रशासनिक अधिकारियों को सी विजिल एप में चुनाव संबंधी बूथों से जिला मुख्यालय तक की सभी गतिविधियां अपलोड करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए टेंट, वैरिकेडिंग, वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी, स्टेशनरी, लेखन सामग्री, लाउडस्पीकर, खानपान आदि के लिए जारी इ-निविदाओं में एकरूपता लाएं। कहा कि जिन कार्यों की राज्य स्तर से निविदा, ई- निविदाएं कर ली गई हैं, उन्हें छोड़कर बाकी कामों की निविदाएं जिला स्तर से पूरी की जाए। निविदा प्रक्रिया में निर्धारित प्रारूप के अनुसार ही कोटेशन लिए जाए।

उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम में 1950 नंबर पर कॉल रिकार्डिंग की सुविधा होनी चाहिए। जो 24 घंटे चालू हो। उन्होंने कंट्रोल रूम में तैनात कर्मियों को प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम राहुल गोयल, वरिष्ठ कोषाधिकारी नीतू भंडारी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्र आर्या आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


70 बार करें रिहर्सल
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या के मुताबिक सी विजिल एप में चुनाव, आचार संहिता का उल्लंघन संबंधी किसी भी शिकायत के दर्ज होने के बाद तुरंत इंवेस्टीगेटर टीम को सूचना दी जाएगी। टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर की गई कार्रवाई की फोटो, वीडियो सी विजिल एप पर अपलोड कर उक्त इलाके के डिसाइडर एसडीएम को भेजी जाएगी। एआरओ शिकायत पर कार्रवाई के लिए एप के जरिये जिला निर्वाचन अधिकारी को रिपोर्ट देंगे। उन्होंने बताया कि 100 मिनट के अंदर यह प्रक्रिया पूरी होगी इसकी आब्जर्वर भी निगरानी करेंगे। उन्होंने इस कार्यवाई के लिए 70 बार रिहर्सल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें