फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललित अध्यक्ष और महरा सचिव बने

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन हो गया।
विज्ञापन


कपकोट के लोनिवि रेस्ट हाउस में बृहस्पतिवार को संघ का 10 वां अधिवेशन हुआ। अधिवेशन में सर्व सम्मति से सिंचाई विभाग के ललित कुमार को अध्यक्ष, लोनिवि के जीएस महरा को सचिव चुना गया। नाव अधिकारी उपेंद्र गोयल व मुकुल सती की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। बाद में पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। नव निर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री ने बेलदारों की नियुक्ति की मांग की।
विज्ञापन


अधिवेशन में पुरानी पेंशन योजना लागू करने पर भी जोर रहा। अधिवेशन में सिंचाई, लोनिवि, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, जल संस्थान, जल निगम आदि विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने हिस्सा लिया। इस दौरान चंचल सिंह, मीनू, भावना पंत, डीसी पांडे, एनके जोशी, वाईके कांडपाल, डीएस फर्स्वाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें