फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक बस की मरम्मत को चल रहे छेनी हथौड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। इलेक्ट्रिक बस को नैनीताल रूट पर दौड़ाने से पहले छेनी हथौड़े से मरम्मत की जा रही है। बस को आए हुए एक हफ्ता बीत चुका है लेकिन मरम्मत पूरी नहीं हुई है। इस वजह से बस को ट्रायल के लिए रूट पर नहीं भेजा जा सका है।
विज्ञापन

देहरादून से पिछले बृहस्पतिवार को इलेक्ट्रिक बस टीएस 06 यूसी 1174 काठगोदाम क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पहुंची थी। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, बीड ओलेक्ट्रा कंपनी की मॉडल के-7 ई की इस बस से देहरादून, मसूरी के बीच इस बस का ट्रायल किया गया था। इसी बस को हल्द्वानी-नैनीताल रूट पर दौड़ाने की योजना है। जब यह बस आई थी, तब इस बस की बैट्री चार्ज, सफाई वगैरह हो रही थी। इधर एक हफ्ता बीतने के बाद भी बस की मरम्मत पूरी नहीं हो सकी है। बुधवार को भी बस की मरम्मत की जा रही थी। ऐसे में परिवहन विभाग का दावा कि नई इलेक्ट्रिक बस है हवाई दिख रहा है। इधर बस कंपनी के कर्मियों का दावा है कि बस रोहतांग तक चली गई है तो नैनीताल तो बेहद नजदीक है।
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक बस की मरम्मत को चल रहे छेनी हथौड़े
काठगोदाम स्थित कार्यशाला में हो रही है मरम्मत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें