फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न के विरोध में केमू की बेमियादी हड़ताल आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं मोटर्स आनर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने शासन प्रशासन पर वाहन स्वामियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर शुक्रवार से कुमाऊं मंडल में बस सेवा को अनिश्चितकाल के लिए ठप करने की घोषणा की है। यूनियन का कहना है कि बार बार मांग के बाद भी उनकी समस्याओं को हल कराने के बजाए वाहन स्वामियों और चालक परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन

काठगोदाम स्थित संस्था के प्रधान कार्यालय में केमू के अध्यक्ष सुरेश सिंह डसीला और अधिशासी निदेशक महेश चंद्र सिंह बिष्ट की मौजूदगी में हुई बैठक में कहा गया कि शासन प्रशासन वाहनों पर मनमाने तरीके से कार्रवाई कर केमू संचालकों, चालक परिचालकों को परेशान कर रहा है। किसी न किसी बहाने वाहनों का चालान किया जा रहा है जिसके चलते वाहनों का संचालन असंभव होने लगा है। उन्होंने कहा कि 11 जुलाई को पर्वतीय सांस्कृतिक परिसर पैठ पड़ाव में हुई बैठक के बाद 20 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई थी लेकिन इसके बाद भी उत्पीड़न जारी रहा।
बैठक में संचालक देवी दत्त मिश्रा, हिम्मत सिंह नयाल, त्रिलोक सिंह दरम्वाल, पूर्व चेयरमैन होशियार सिंह गौनियां, ललित मेहता, ललित पांडे, सुंदर सिंह चौहान, कमल पांडे व अनीस अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



350 बसें काठगोदाम और हल्द्वानी से संचालित होती हैं
100 बसें रामनगर से चलती हैं पहाड़ के रूटों पर

केमू यूनियन की मांगें
- तीन वर्ष से कम उम्र के बच्चों को एक सवारी में गिना जा रहा है और ओवर सीट मानकर चालान किया जा रहा है जबकि तीन वर्ष के बच्चे का टिकट नहीं लिया जाता है।
- ओवर सीट में चालान होने पर वाहन स्वामी और चालक पर अपराधिक केस दर्ज किया जाता है।
- ओवर सीट में परमिट निरस्तीकरण
- चालान होने पर चालक का लाइसेंस निरस्त करने व गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करने
- पुलिस द्वारा हर चौकी में रूट चार्ट व अन्य पत्रावलियां मांगने
- स्पीड गर्वनर व जीपीएस सिस्टम की अनिवार्यता लागू करने
- थर्ड पार्टी इंश्योरेंस व्यय की उचित दर न होना

हजारों यात्री होंगे परेशान और डाक सेवा भी होगी प्रभावित
हल्द्वानी। कुमाऊं मोटर आनर्स यूनियन ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। इससे कुमाऊं मंडल में रोजाना केमू की बसों में यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को दिक्कतें झेलनी होंगी वहीं डाक सेवा भी प्रभावित होगी। एक अनुमान के मुताबिक रोजाना लगभग पांच हजार लोग केमू की बसों में यात्रा करते हैं। हड़ताल से उनकी परेशानी बढ़ना लाजमी है। वहीं इन्हीं बसों से डाक विभाग अपनी डाक के बोरे पहाड़ से मंगाता और भेजता है। डाक सेवा भी इससे प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें