रामनगर (नैनीताल)। बुधवार को मोहल्ला पैठपड़ाव में ट्रांसपोर्टरों की बैठक में कहा गया कि ओवरलोडिंग रोकना ठीक है लेकिन मानक पूरे न होने पर वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्तीकरण, बस मालिक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से शुक्रवार से बेमियादी चक्काजाम का निर्णय लिया गया। हल्द्वानी-रामनगर बस यूनियन के अध्यक्ष अनिल शर्मा, कार्बेट टैक्सी ऑपरेटर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष नवीन सुनेजा, मुरादाबाद-काशीपुर-रामनगर बस यूनियन, आदर्श ऑटो समिति ने भी आंदोलन को समर्थन दिया।
समिति का गठन
रामनगर। हड़ताल को सफल बनाने के लिए संघर्ष समिति भी गठित की गई। इसमें प्रत्येक संस्था से दो-दो सदस्य शामिल किए गए। इनमें गढ़वाल मोटर्स यूजर्स से विभाकर पोखरियाल, सुनील ढौडियाल, कुमाऊं मोटर्स ऑनर्स यूनियन से हंसा दत्त सती, गोविंद सिंह बिष्ट, कुमाऊं आदर्श मोटर यातायात सहकारी संस्था से नारायण सिंह, बाला दत्त, गढ़वाल मोटर ऑनर्स से दीपक गौड़, गणेश पंत, गढ़वाल मोटर्स यूजर्स से विक्रम पटवाल, सुरेंद्र सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह शामिल हैं।