फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के सुरक्षा सलाहकार को लेकर पुलिस अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में आ रहे प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस अधिकारी अलर्ट हैं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि पूर्व आईबी चीफ कई आतंकी संगठनों के निशाने पर हैं। इसी कारण सुरक्षा के हर मानकों का पालन किया जाएगा। उन्हें शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मानद उपाधि दी जानी है।
विज्ञापन

एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि प्रधानमंत्री के सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल शुक्रवार को समारोह में भाग लेने के लिए नैनीताल आएंगे। सुरक्षा के लिए पुलिस ने उनके ठहरने और आगमन के कार्यक्रम को गोपनीय रखा है। एसएसपी ने सुरक्षा की कमान एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव और सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल को सौंपी हैं। आगमन से पहले आए गोपनीय पत्र के अनुसार केंद्रीय खुफिया विभाग के चीफ रहे अजीत डोभाल को हिजबुल मुजाहिदीन, लश्कर ए ताइबा, जैश ए मोहम्मद आदि आतंकवादी संगठनों के निशाने पर है। बता दें कि अजीत डोभाल ने एक खुफिया अधिकारी के तौर पर पाकिस्तान में सफल ऑपरेशन चलाया था। सर्जिकल स्ट्राइक पीछे अजीत डोभाल का दिमाग था। जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त अजीत डोभाल के दौरे को लेकर जिला पुलिस के अधिकारी सतर्कता बरत रहे हैं। बृहस्पतिवार से ही एसपी सिटी ने डाग स्क्वायड से नैनीताल के अलावा अन्य गोपनीय स्थानों पर चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें