फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनदीप ने ही खुद को मारी थी गोली, पुलिस ने लगाई फाइनल रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के करीबी महेश चंद्र के बेटे करनदीप की मौत के मामले में देहरादून और चंडीगढ़ से रिपोर्ट आने पर कोतवाली पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी है। जांच में आया है कि करनदीप ने सुसाइड नोट लिखने के बाद खुद को गोली से उड़ा दिया था। असहले पर उसकी अंगुलियों के निशान आए हैं। सुसाइड नोट में करनदीप की ही लिखावट पाई गई है।
विज्ञापन

महेशनगर नवाबी रोड निवासी महेश चंद्र के बेटे इंटर के छात्र करनदीप की मौत पांच जनवरी 2017 को हुई थी। पुलिस ने मौके से असलहा, सुसाइड नोट और ब्लड सैंपल लिए थे। छात्र की मां निर्मला आगरी ने बताया कि करनदीप चौधरी कॉलोनी स्थित ननिहाल से नैनीताल रोड पर ट्यूशन के लिए निकला था। शाम पांच बजे कॉल करने पर करनदीप ने मोबाइल नहीं उठाया।
विवेचक प्रताप सिंह नगरकोटी ने करनदीप के पिता से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वह सदमे के चलते दिल्ली स्थित एक अस्पताल में भर्ती थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि करनदीप के सिर में सिर्फ एक गोली लगी थी। सायलेंसर युक्त असलहे को दूर से चलाया गया था। इस मामले में सुसाइड नोट, असलहे सहित चार साक्ष्यों को जांच के लिए देहरादून प्रयोगशाला भेजा गया। रिपोर्ट आने पर पता चला कि करनदीप ने अवैध असलहे से खुद को गोली मारी थी। सुसाइड नोट भी खुद लिखा था। इस घटना में अन्य कोई संलिप्त नहीं था पुलिस ने छात्र के लैपटॉप और मोबाइल को जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित सीबीआई लैब को भेजा था। लैपटॉप और मोबाइल की रिपोर्ट पुलिस को मिल चुकी है।
विज्ञापन

विवेचक प्रताप सिंह नगरकोटी और कोतवाल केआर पांडे ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर स्थिति स्पष्ट होने पर मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाई गई है। मोबाइल और लैपटॉप मंगलवार को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। जांच से पता चला कि करनदीप खुद को अकेला महसूस करता था। हालांकि पिता ने बेटे के जन्मदिन पर कार गिफ्ट की थी। उसके पास पैसे की भी कमी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें