गरमपानी (नैनीताल)। कौश्याकुटौली के उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बुधवार को क्षेत्रीय व्यापारियों के साथ गरमपानी, छड़ा, कैंची बाजार क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था के संबंध में बैठक ली।
बैठक में स्थानीय लोगों से साफ सफाई की दशा सुधारने के लिए चर्चा की गई। उन्होंने नदी में शौच और गंदगी फैलाने वालों पर पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाने के साथ सफाई व्यवस्था के लिए वाहन शुल्क की बात कही।