फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रानीबाग चेकपोस्ट पर ट्रक से बरामद हुआ 405 कनस्तर अवैध लीसा

Tue, 02 Dec 2025 02:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योलीकोट। रानीबाग चेकपोस्ट पर सघन जांच अभियान में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। पहाड़ से हल्द्वानी की ओर एक ट्रक से ले जाया जा रहा करीब दस लाख रुपये कीमत का अवैध लीसा पकड़ा है। ट्रक में अवैध लीसे के 405 कनस्तर बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को डीएफओ आकाश गंगवार, एसडीओ ममता चंद के निर्देश पर वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा, राजेन्द्र जोशी, वन दरोगा उमेश भट्ट पहाड़ से आ रहे माल वाहनों की सघन जांच कर रहे थे। इस दौरान ट्रक संख्या यूके 05 सीए 0687 को रोका गया। चालक ने वाहन को भगाने की कोशिश की और कुछ दूर ट्रक छोड़ कर चालक भाग निकला। जब वाहन की जांच की गई तो उसमें बिना कागजात के ले जाए जा रहे अवैध लीसे से भरे 405 कनस्तर मिले। इसकी कीमत लगभग दस लाख रुपये आंकी गई। बरामद लीसा सुल्तानपुर शीशमहल स्थित डिपो में रख दिया गया है। वन क्षेत्राधिकारी शर्मा ने बताया कि लीसा कीमती वन उपज है और इसका प्रयोग तारपीन, वार्निश और अन्य उत्पाद तैयार करने के लिए किया जाता है। तस्कर पहाड़ों से इसकी तस्करी कर बड़ा फायदा कमाते हैं। बताया कि वाहन व लीसा कब्जे में लेकर फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है। वहीं तमाम वन और पुलिस चौकियों के बावजूद उक्त वाहन रानीबाग तक कैसे पहुंच गया, यह भी जांच का विषय है। संवाद
विज्ञापन




फोटो- 01 एनटीएल 02 पी

कैलाश जोशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें