हल्द्वानी। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के लिए संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों की सूची तैयार हो गई है। नैनीताल जिले में में भी 38 केंद्र संवेदनशील घोषित हुए हैं। हल्द्वानी शहर में ही पांच स्कूल संवेदनशील हैं। इन जगहों पर परीक्षा के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
सूची में हल्द्वानी क्षेत्र में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज हल्द्वानी, खालसा नेशनल कन्या इंटर कॉलेज हल्द्वानी, राइंका नाई, पुटगांव और खुरियाखत्ता शामिल हैं। सीईओ गोविंद राम जायसवाल ने बताया कि इनके अलावा रामनगर में एमपी हिंदू इंटर कॉलेज, जीपीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज, ओखलकांडा में राइंका पटंरानी, राइंका सौड़, बिंदुखत्ता में हाट कालिका इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कालेज संजयनगर बिंदुखत्ता शामिल है।
इसके अलावा राइंका जोस्यूड़ा, राइंका अमगढ़ी, राइंका पश्या, ढोली गांव, पीएसएमएसइका कुंवरपुर, राइंका लालकुआं, राइंका और राकइंका मालधनचौड़, राइंका चौरलेख, राइंका गरगडी, राइंका पाटकोट, डौनपरेवा, राइंका बिंदुखेड़ा, बगड़ और भीड़ापानी, राइंका थारी, वारीकटना, पहाड़पानी, श्री सिद्धदेव चौगढ़ इंटर कॉलेज गलनी, राइंका पैटना, पदमपुरमीडार, बबियाड, डालकन्या, चकडोबा, गोबिंदी देवी इंटर कॉलेज बैलपोखरा, राइंका गहना और मोहान शामिल हैं।