फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए निर्माण कार्यों, नए पेयजल कनेक्शन देने पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। डीएम विनोद कुमार सुमन ने जिले भर में 30 जून तक नए निर्माण कार्यों और नए पेयजल कनेक्शन देने समेत गैराजों में वाहनों की धुलाई पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने पेयजल समस्या का तत्काल समाधान खोजने के निर्देश देते हुए चेताया कि समस्या का प्रभावी समाधान न कर पाने वाले अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जल संस्थान से समन्वय के बाद ही बिजली कटौती के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जल संस्थान, नलकूप विभाग, जल निगम और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में डीएम ने कहा कि प्रतिबंध के बावजूद गैराजों में वाहनों की धुलाई होते मिली तो गैराज स्वामी के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने विद्युत, जल संस्थान एवं जल निगम के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने और एक दूसरे विभाग को दोष देने से बाज आने को कहा। हल्द्वानी में जिन क्षेत्रों में पेयजल किल्लत है यदि तीन दिन के भीतर समस्या हल न हुई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, अधीक्षण अभियंता एएस अंसारी, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विशाल सक्सेना, नलकूप के अधिशासी अभियंता डीसी सनवाल, विद्युत विभाग के ईई अमित आनंद, नलकूप विभाग के ईई जीएस टोलिया, सहायक अभियंता सीएस देवराड़ी, एलएम पांडे, नीरज तिवारी समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।


न नया निर्माण होगा न नए कनेक्शन मिलेंगे
पेयजल संकट को लेकर प्रशासन ने बनाई रणनीति, 30 जून तक गैराजों में वाहनों की धुलाई भी रोक

72 घंटे के भीतर हो खराब मोटर की मरम्मत
हल्द्वानी। डीएम ने नलकूप विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह वर्कशाप में रिपेयर होने आने वाली मोटर की मरम्मत हर हाल में 72 घंटे के भीतर पूरी कराएं। उन्होंने रिपेयरिंग में पेयजल मोटर को प्राथमिकता देने और उसके बाद सिंचाई मोटर को ठीक करने को कहा। उन्होंने नलकूप विभाग को मोटर एवं स्टेप्लाइजर खरीद के लिए डिमांड देने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


निजी टैंकरों के रेट निर्धारित हों
हल्द्वानी। डीएम ने जल निगम के ईई को निर्देश दिए कि वह निजी टैंकर स्वामियों के साथ बैठक कर उनके रेट निर्धारित करें ताकि प्राइवेट टैंकर स्वामी मनमाने रेट न ले सकें। डीएम ने कहा कि निजी टैंकरों की दरें कम से कम निर्धारित की जाएं ताकि लोगों को आर्थिक बोझ न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें