फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर, मोटाहल्दू में बन रहे नए नलकूप

विज्ञापन
नलकूप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हल्द्वानी। नलकूप खंड की ओर से हिम्मतपुर मोटाहल्दू और फतेहपुर में दो नए नलकूपों का निर्माण किया जा रहा है। इन नलकूपों के पास ओवरहेड टैंक भी बनाए जाएंगे। जिससे इनसे पेयजल भी लिया जा सकेगा।
विज्ञापन

नलकूप खंड के एई राजेश सिंह ने बताया कि हिम्मतपुर मोटाहल्दू में नलकूप के लिए 1.30 करोड़, फतेहपुर के लिए 1.42 करोड़ रुपये मिले हैं। इन नलकूपों का निर्माण किया जा रहा है। जल्द नलकूपों से सिंचाई और पेयजल व्यवस्था सुचारु कर दी जाएगी। सिंह ने बताया कि फतेहपुर नलकूप से करीब 320 परिवार, फतेहपुर नलकूप से 530 परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा। इन दोनों नलकूपों के पास 80-80 किलोलीटर के दो ओवरहेड टैंक भी बनाए जाएंगे। इन नलकूपों के बन जाने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर पेयजल व्यवस्था के साथ ही सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा।


फतेहपुर, मोटाहल्दू में बन रहे सिंचाई नलकूप
नलकूपों के पास बनेंगे ओवरहेड टैंक, पेयजल भी मिलेगा


जलसंस्थान दफ्तर धमके देवखड़ी के लोग
हल्द्वानी। देवखड़ी दमुवाढूंगा क्षेत्र के लोग पेयजल किल्लत से परेशान हैं। उन्होंने शनिवार को जलसंस्थान के ईई से मुलाकात कर पेयजल आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की। उन्होंने क्षेत्र के ऑपरेटर पर पेयजल आपूर्ति न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जलसंस्थान दफ्तर पहुंचे देवखड़ी क्षेत्र के लोगों का कहना है कि क्षेत्र में दो नलकूप हैं। दोनों सही हालत में हैं, लेकिन ऑपरेटर की मनमानी के कारण लोगों को पानी नहीं दिया जा रहा है। क्षेत्रवासियों को तीन दिन से पेयजल नहीं मिला है। होली पर भी लोगों को निजी टैंकरों से पानी खरीदना पड़ा। ईई विशाल सक्सेना ने काठगोदाम संग्रह केंद्र के प्रभारी नीरज तोमर को फोन किया। उनसे पेयजल न बांटने वाले ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई कर क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति सुचारु करने को कहा। उन्होंने देवखड़ी के लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी पेयजल समस्या का समाधान शीघ्र किया जाएगा।
विज्ञापन


ऑपरेटर पर लगाया समय पर पानी नहीं खोलने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें