फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रावास और आईटीआई में लगेंगे सीसीटीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। छात्रावासों और आईटीआई की निगहबानी करने के लिए सीसीटीवी लगाने की तैयारी है। कर्नाटक स्टेट इलेक्ट्रानिक डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड कंपनी के अधिकारी और कर्मचारियों ने समाज कल्याण निदेशक के समक्ष कैमरे की विशेषता बताई। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय शासन स्तर पर ही होगा।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 18 छात्रावास संचालित हो रहे हैं। पाइंस नैनीताल, मालधनचौड़ रामनगर और बागेश्वर में तीन आईटीआई संचालित हो रही हैं। छात्रावासों पर और आईटीआई पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी लगाने पर विचार चल रहा है। इससे समाज कल्याण निदेशक अपने कक्ष में बैठे-बैठे मोबाइल फोन पर ही सबकुछ देख सकेंगे। साथ ही शासन स्तर पर भी छात्रावास और आईटीआई में होने वाली गतिविधियों को देखा जा सकेगा। एक छात्रावास पर कैमरे लगाने पर लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये खर्च होंगे। लगभग छह कैमरे लगेंगे और यह कैमरे हाईडेफीनेशन के होंगे।
कंपनी के अधिकारियों ने सीसीटीवी के लिए शिक्षा विभाग में प्रस्ताव दिया है। विभाग अगर सभी 18 छात्रावासों और आईटीआई में सीसीटीवी लगाता है तो 70 से 80 लाख रुपये के बीच खर्च होने का अनुमान है। समाज कल्याण निदेशालय को सीसीटीवी के लिए बजट भी शासन से ही स्वीकृत कराना होगा। सूत्रों की मानें तो समाज कल्याण विभाग पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर दो छात्रावास और तीन आईटीआई में सीसीटीवी लगवा सकता है।
विज्ञापन


छात्रावास और आईटीआई में लगेंगे कैमरे
एक छात्रावास में कैमरे लगाने पर खर्च होंगे लगभग साढ़े तीन लाख रुपये

कंपनी के लोग कैमरे की विशेषता के बारे में बताकर गए हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी। उच्चाधिकारियों की स्वीकृति मिलने के बाद ही प्रस्ताव आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

-विनोद गिरी गोस्वामी, समाज कल्याण निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें