फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडी न लेने वाले सीएससी के खिलाफ होगी कार्रवाई: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। डीएम विनोद कुमार सुमन ने सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों के साथ कॉमन सर्विस सेंटरों (सीएससी) के संचालकों से कहा है कि वह आयुष्मान भारत, अटल आयुष्मान योजना का लाभ सभी पात्रों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति का गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा ताकि जरूरतमंद पांच लाख रुपये खर्च तक आईपीडी में 1350 और ओपीडी में 105 चिह्नित बीमारियों का इलाज करा सकें।
विज्ञापन

डीएम ने बृहस्पतिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज सभागार में सरकारी और निजी अस्पताल संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि इस योजना का गरीब, आम आदमी को लाभ मिलेगा। उन्होंने राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग के अधिकारियों से आपसी तालमेल से पात्र व्यक्तियों के स्वास्थ्य कार्ड बनाने में सहयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी सीएससी संचालकों को दो दिन में आयुष्मान भारत, अटल आयुष्मान योजना के तहत अनिवार्य रूप से आईडी प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईडी प्राप्त न करने वाले, पात्रों के कार्ड न बनाने वाले सीएससी की अन्य सरकारी कार्यों के लिए आवंटित आईडी को भी बंद कर दिया जाएगा। डीएम ने कहा कि वर्तमान में जिले में 519 सीएससी में से 116 केंद्रों में उक्त योजना के कार्ड बनाए जा रहे हैं। कार्ड बनाने के लिए 30 रुपये शुल्क तय किया गया है, जबकि सरकारी संस्थाओं में उक्त कार्ड निशुल्क बनाए जाएंगे। डीएम ने कहा कि जिले में दस लाख लोगों के गोल्डन कार्ड बनाने हैं। इसके लिए सभी एसडीएम, सीडीओ को विशेष दायित्व सौंपे गए हैं। सीएमओ डॉ. भारती राणा ने बताया कि जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत 202848, अटल आयुष्मान योजना में 751757 व्यक्ति चिह्नित हैं। जिले में 954605 व्यक्तियों को योजना का लाभ दिया जाएगा। जिले में 15406 कार्ड बन चुके हैं। बैठक में सीडीओ विनीत कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक रूहेला, एडीएम हरबीर सिंह, बीएल फिरमाल, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा, डॉ. अरुण कुमार जोशी, डॉ. जेएस खुराना, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, एसडीएम एपी वाजपेयी, प्रमोद कुमार, रेखा कोहली, जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह, सीईओ केके गुप्ता, डीईओ माध्यमिक हीरा लाल गौतम आदि थे।

आईडी न लेने वाले सीएससी के खिलाफ होगी कार्रवाई : डीएम
डीएम ने आयुष्मान भारत और अटल आयुष्मान योजना की बैठक ली

अफवाहों पर न दें ध्यान : डीएम
हल्द्वानी। डीएम विनोद कुमार सुमन का कहना है कि उक्त योजना के तहत बनाए जाने वाले गोल्डन कार्ड के बारे में सोशल मीडिया में अफवाह फैल रही है कि उक्त कार्ड 15 जनवरी तक ही बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। डीएम ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का कार्ड बनने तक कार्ड बनाए जाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें