फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये साल पर पहले दिन सरकारी कार्यालयों का लाइव..

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अफसरों और कर्मचारियों की थर्टी फर्स्ट की खुमारी मंगलवार को साफ-साफ देखी गई। नए साल में नया संकल्प और नये जोश के साथ ऑफिसों की रौनक देखी जानी चाहिए थी मगर सुबह-सबेरे ऐसा नहीं हो सका। अमूमन कई दफ्तरों में अफसरों और कर्मचारियों के न आने से सन्नाटा पसरा रहा। जो आए भी धूप सेंकने में भलाई समझी। लोग अपनी-अपनी फरियाद लेकर पहुंचे मगर निराश होकर लौटे। हालांकि जल संस्थान और बिजली विभाग (हीरानगर और तिकोनिया) में अधिकारी समय पर पहुंच गए थे और बिल जमा हो रहे थे।
विज्ञापन



थर्टी फर्स्ट की खुमारी, ऑफिस हुए खाली
साल के पहले दिन ही अफसर समय पर नहीं पहुंचे दफ्तर, फरियादी राह ताकते रहे
कैच लाइन अमर अमर उजाला लाइव


सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय : 10:04 बजे
कार्यालय का दरवाजा अंदर से लॉक मिला। सिटी मजिस्ट्रेट का ऑफिस खुला था पर कोई भी कर्मचारी कुर्सी पर नहीं बैठा था। 10:06 पर एसडीएम कक्ष का मुख्य दरवाजा खुला मिला पर एसडीएम नहीं पहुंचे थे। 10:12 बजे तक तसीलदार भी नहीं पहुंच पाये थे।

आरटीओ कार्यालय : 10:18 बजे
फीस काउंटर नहीं खुला था। आलम यह था कि 10:30 पर जैसे-तैसे कर्मचारी अपनी कुर्सी पर पहुंचे। 11 बजे तक आरटीओ, एआरटीओ प्रशासन दोनों कार्यालय में नहीं पहुंचे थे जबकि अपना काम कराने के लिए लोग चक्कर काट रहे थे।
विज्ञापन


वन परिसर : 9:45 बजे
वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त, डीएफओ हल्द्वानी और डीएफओ तराई केंद्रीय वन प्रभाग का कार्यालय तिकोनिया स्थित वन परिसर में है। कार्यालय 9:45 पर खुल गए थे। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी, प्रशासनिक अधिकारी, मानचित्रकार ऑफिस पहुंच गए थे। कई कर्मचारी तिकोनिया परिसर में धूप सेंकते मिले। वन संरक्षक और डीएफओ 10:45 तक अपने कार्यालय नहीं पहुंचे। जेल रोड स्थित तराई पूर्वी वन प्रभाग कार्यालय में डीएफओ 11:30 तक नहीं पहुंचे थे।

नगर निगम : 9:30 बजे
नगर आयुक्त पहुंच गए थे पर उनके मातहत अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंचे थे। सहायक नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, कर अधीक्षक, कर निरीक्षक नहीं पहुंचे थे।

उच्च शिक्षा निदेशालय: 10:15 बजे
निदेशक समेत कई अधिकारी पहुंच गए थे। पता चला कि एक उप निदेशक अवकाश है, पर जबकि सहायक निदेशक सरकारी काम से बाहर गए हैं।
(इनपुट: चंद्रेश पांडे, राजीव शुक्ला, नवीन सक्सेना, हरीश पांडे, संजय पाठक, विकास यादव)


नगर आयुक्त के छापे में खुली पोल
40 कर्मचारी 15 से 20 मिनट देरी से पहुंचे
हल्द्वानी। नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने साल के पहले दिन दस बजे नगर निगम कार्यालय में छापा मारा। 40 कर्मचारी 15 से 20 मिनट देरी से कार्यालय पर पहुंचे। लेट से आने वाले 40 कर्मचारियों से नगर आयुक्त ने देर से आने का स्पष्टीकरण मांगा है। कई कर्मचारी अपने पटल में नहीं थे। उन्होंने सभी कर्मचारियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति समय सारणी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें