फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबी कालेज में आज से लगेंगी नियमित क्लासें, परीक्षा फार्म जमा करने की आज अंतिम तिथि

विज्ञापन
शुरू हुई समर क्लासेस - फोटो : SELF
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में सोमवार से स्नातक और परास्नातक की नियमित कक्षाएं लगेंगी। इसके अलावा सोमवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय के व्यक्तिगत और संस्थागत ऑनलाइन परीक्षा आवेदन फार्म की प्रति जमा करने की अंतिम तिथि है। इसके बाद परीक्षा फार्म जमा नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन

15 मार्च से कुमाऊं विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ. लीला तिवारी ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर के सभी विद्यार्थी परियोजना कार्य को पूरा कर उसका मूल्यांकन अवश्य करा लें ताकि उन्हें भविष्य में दिक्कत न हो। बताया कि मुख्य परीक्षाएं शुरू होने तक नियमित कक्षाएं संचालित होंगी। इधर, कुमाऊं विवि के व्यक्तिगत और संस्थागत परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि पांच मार्च है। सेमेस्टर प्रणाली लागू होने की वजह से इस वर्ष बीए, बीएससी और बीकॉम फाइनल की संस्थागत परीक्षा का भी यह अंतिम वर्ष होगा, जबकि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की बीए, बीकॉम द्वितीय, तृतीय वर्ष के साथ ही परास्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षा विश्वविद्यालय की ओर से कराई जा रही है। इस वर्ष से व्यक्तिगत परीक्षा की जिम्मेदारी उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें