फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगम में 15 सहायक यातायात नियंत्रक को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से 15 सहायक यातायात निरीक्षकों को यातायात निरीक्षक के काम से हटा दिया गया है। अब इनसे बुकिंग लिपिक का काम लिया जाएगा। भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध होने के कारण इन्हें दंडित किया जा चुका है।
विज्ञापन

महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने सभी मंडलीय प्रबंधक देहरादून, नैनीताल और टनकपुर को आदेश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि निगम मुख्यालय के संज्ञान में आया है कि कुछ सहायक यातायात निरीक्षक जिनकी पदोन्नति वरिष्ठ लिपिक के पद पर की जा रही है वह निजी स्वार्थवश पदोन्नति नहीं ले रहे हैं। ऐसे 15 सहायक यातायात निरीक्षकों की सूची जारी की है। बताया गया है कि ये कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं और इन्हें निलंबित से लेकर दंड तक की कार्रवाई की जा चुकी है। इसके बाद भी इनसे सहायक यातायात निरीक्षक का काम लिया जा रहा है।

इन कर्मचारियों को हटाया गया

अनिरुद्ध सिंह देहरादून, श्याम सिंह नेगी देहरादून, राजेंद्र प्रसाद नौटियाल श्रीनगर, अबरार अहमद ऋषिकेश, संजीव कुमार ग्रामीण देहरादून, जमील खां रुद्रपुर, केके यादव हल्द्वानी, प्रमोद बिहारी रुद्रपुर, लक्ष्मण सिंह अधिकारी काठगोदाम, एफडी खान रानीखेत, शेरराम आर्य पिथौरागढ़, कृपाशंकर गुप्ता टनकपुर, अनिल पैट्रिक टनकपुर, ओम प्रकाश गुप्ता टनकपुर, नरेंद्र पाल सिंह कश्मीरी गेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें