फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा भूतपूर्व सैनिक लीग

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। भूतपूर्व सैनिक लीग बिंता, गगास, बग्वालीपोखर की बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा हुई। इस दौरान की पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं की पेंशन संबंधी समस्याओं का निराकरण भी किया गया। कहा कि क्षेत्र के विकास में भी पूर्व सैनिकों का यह संगठन अहम भूमिका निभाएगा, लोगों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के प्रयास होंगे। बग्वालीपोखर में लीग भवन के दूसरे चरण के कार्य की देखरेख का जिम्मा भी सौंपा गया।
विज्ञापन

बग्वालीपोखर में हुई बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनी गईं। अध्यक्ष कुंवर सिंह नेगी ने सभी पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को नए साल की शुभकामनाएं दीं और नए साल में नई उमंग के साथ संगठन को मजबूत करने का संकल्प भी जताया गया। वीरांगनाओं की पेंशन संबंधी की मामलों का निस्तारण भी किया गया। सरकारों द्वारा पूर्व सैनिकों को प्रदत्त सुविधाओं की जानकारी दी गई। कहा कि पूर्व सैनिक क्षेत्र के विकास में भी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करना चाहते हैं। आह्वान किया कि क्षेत्रवासी समस्याओं को लेकर यदि आएंगे तो वह संगठन के माध्यम से सरकार तक उन समस्याओं को पहुंचाएंगे। जिला सैनिक बोर्ड के ब्लॉक प्रतिनिधि हर सिंह भंडारी ने बोर्ड द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों की जानकारी भी दी। अध्यक्षता पूर्व सूबेदार कुंवर सिंह नेगी ने और संचालन महामंत्री हरीश भंडारी ने किया। इस मौके पर भूपाल सिंह भरड़ा, ललित मोहन नेगी, कौशल्या देवी, भूपाल बोरा, कैप्टन दौलत सिंह मेहता, खड़क सिंह, जीवन परिहार, भुवन चंद्रा, विनोद अधिकारी, मोहन सिंह सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें