फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्वो बस टकरायी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वों बसें आए दिन दुर्घटनाओं की शिकार हो रही हैं। शनिवार को दिल्ली से आ रही वॉल्वो बस संभावली के पास एक ट्रक से टकरा गई। इससे परिचालक और एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं कई और यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

काठगोदाम डिपों से प्रतिदिन आठ वॉल्वो बसें दिल्ली के लिए संचालित होती है। वाल्वों प्रबंधक बिना ट्रेनिंग के चालकों को बसों में भेज रहे हैं। इससे कई बार बस दुर्घटना का शिकार हो चुकी है। इसको लेकर रोडवेज की यूनियनें रोडवेज प्रबंधन से इसकी शिकायत कर चुकी हैं। उसके बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को दिल्ली से आ रही उत्तराखंड रोडवेज की वॉल्वो बस यूके 04 पीए 1184 जैसे ही संभावली के पास पहुंची ही थी कि चालक की गलती से बस का अगला हिस्सा ट्रक से जा टकराया। इससे बस में चीख पुकार मच गई। इससे 12 से अधिक यात्रियों को हल्की चोटें आईं। उधर हल्द्वानी निवासी ममता पांडे के सिर में और परिचालक सूरज कुमार के हाथ-पांव में गंभीर चोटें आईं। इनका प्राथमिक उपचार करके हल्द्वानी लाया गया। यहां उनका इलाज कराया गया। रात्रि नौ बजे तक वॉल्वो बस सभी यात्रियों को लेकर हल्द्वानी पहुंच गई। बस का अगला शीशा समेत कई अन्य जगह नुकसान हुआ है। बस के दुर्घटना ग्रस्त होने से उसकी जगह शनिवार रात 10 बजे अन्य बस को दिल्ली मार्ग में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें