नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसरों और संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिले की होड़ मची है। स्नातक स्तर के सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
समर्थ पोर्टल नोडल अधिकारी डॉ. उमंग सैनी ने बताया कि अब तक 31,000 से अधिक अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। छात्रों को प्रवेश का अंतिम अवसर देने के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 10 जुलाई किया गया है। प्रवेश से वंचित रह गए इच्छुक छात्र उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा प्रवेश पोर्टल के आधिकारिक लिंक samarth.ac.in पर जाकर समय रहते अपना नया पंजीकरण सुनिश्चित कर सकते हैं। इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।
डॉ. सैनी ने कहा कि पंजीकरण के लिए अभ्यर्थियों को पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक शैक्षिक दस्तावेज की स्कैन कॉपी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।