हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के स्नातक और स्नातकोत्तर सेमेस्टर के 300 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा आवेदन फॉर्म नहीं भरा है। ऐसे विद्यार्थियों को प्रमोट करने पर अड़ंगा लग सकता है। इसे देखते हुए कुमाऊं विवि ने वंचित छात्रों को 29 जुलाई तक परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने का मौका दिया है।
कॉलेज के अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉम के द्वितीय, चतुर्थ, छठे सेमेस्टर के छात्रों के अलावा स्नातकोत्तर के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरना अनिवार्य था। प्रभारी डॉ. नवीन भगत ने बताया कि वंचित छात्रों को अंतिम मौका प्रदान किया है।