फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 270 छात्र-छात्राओं ने भारत बौद्धिक परीक्षा के लिए किया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। विद्या भारती की ओर से होने वाली भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर और सर जेसी बोस तकनीकी परिसर से 270 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा देने के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

डीएसबी परिसर की आईएस परीक्षा प्रभारी डॉ. उमंग सैनी ने बताया कि इस परीक्षा के लिए दोनों परिसरों के विद्यार्थियों में उत्साहजनक सहभागिता देखी गई है। भारत बौद्धिक इंडियन नॉलेज सिस्टम राष्ट्रीय परीक्षा का आयोजन डीएसबी परिसर में 31 जनवरी की सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा का स्वरूप तार्किक क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच, विषयगत समझ और भारतीय ज्ञान परंपरा पर केंद्रित है। इस परीक्षा में बहु विकल्पीय प्रश्नों के माध्यम से विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं कला क्षेत्रों की समझ का मूल्यांकन किया जाएगा। केंद्र निर्धारण, प्रश्न-पत्र वितरण, परीक्षा संचालन, मूल्यांकन एवं परिणाम संकलन की प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, तर्कसंगत एवं ज्ञान-केंद्रित है जो भारतीय बौद्धिक परंपरा की समग्रता को प्रतिबिंबित करती है। डॉ. उमंग ने कहा कि परीक्षा में भागीदारी करने वाले प्रत्येक परीक्षार्थी को ऑल इंडिया रैंक के साथ प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। ऑल इंडिया प्रथम, द्वितीय और तृतीय विद्यार्थियों को एक लाख तक की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें