नैनीताल। लगातार होटलों व होम स्टे की बुकिंग के नाम पर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। पर्यटन विभाग ने पीड़ितों से वार्ता कर मामलों जांच करने की बात की है। बता देें बुधवार के अंक में अमर उजाला ने खोखले नियमों की बुनियाद पर होमस्टे का कारोबार शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद पर्यटन विभाग की ओर से ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी (ओटीए) व ऐसे पर्यटकों का ब्यौरा तैयार करना शुरू कर दिया है, जिनके साथ होटल में बुकिंग पर ठगी हुई है। जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि विभाग ऐसे लोगों से वार्ता कर जानकारी हासिल करेगा ताकि इस तरह की ठगी को रोका जा सके