फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

विज्ञापन
भीमताल में पर्यावरण मित्रों के सम्मान समारोह में विधायक राम सिंह कैड़ा। - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। खुटानी स्थित एक रेस्टोरेंट में मंगलवार को जीवन वर्षा कला संगम समिति की ओर से नगर पंचायत भीमताल के 27 पर्यावरण मित्रों को कोरोना काल के दौरान उत्कृष्ट कार्य पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक राम सिंह कैड़ा ने सुधीर, अलका, कावेरी, पिंकी, आरती, मीनाक्षी, अर्जुन, मनोज, रवि, नवीन, शीशपाल आदि को प्रमाणपत्र सौंपकर कहा कि कोरोना काल में पर्यावरण मित्रों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
इस मौके पर जिपं सदस्य अनिल चनौतिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला, जेएन कौल संस्थान की प्राचार्या डॉ. रंजना रूहेला, भावना मेहरा, लवेंद्र रौतेला, प्रकाश आर्य, सभासद आशा उप्रेती, समिति अध्यक्ष वर्षा आर्या, सचिव प्रगति जैन, शिवांशु जोशी ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें