बेतालघाट (नैनीताल)। बेतालघाट के तिवारी गांव में 1.3 करोड़ की लागत से दो किमी सड़क के डामरीकरण का शुभारंभ मंगलवार को विधायक संजीव आर्य ने किया। साथ ही घघरेटी और तिवारीगांव के मध्य बन रहे पुल का निरीक्षण किया।
विधायक आर्य ने कहा कि रतौड़ा के पंचायत भवन के लिए अपनी निधि से 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। घघरेटी गांव में पानी की समस्या हल करने के लिए जल निगम के जेई को सर्वे करने के आदेश दिए।
इस दौरान अनुसूचित जाति आयोग उपाध्यक्ष पीसी गोरखा, मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, सुरेश जोशी, रोहित तिवारी, जिपं सदस्य आशा देवी, नंदकिशोर, यशपाल आर्य, दलीप बोरा, राजेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, इंदर बोहरा मौजूद रहे।
तीन माह में उखड़ गया सड़क का डामर
भवाली (नैनीताल)। घोड़ाखाल से श्यामखेत चाय बागान की सड़क में अक्तूबर में डामरीकरण किया गया था, जो 3 माह में ही उखड़ गया। इससे मार्ग में फिर से गड्ढे होने लगे है। इससे क्षेत्रवासियों में विभागीय अधिकारियों के प्रति आक्रोश है। उन्होंने इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।