फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से बचाव कार्यों के लिए 26 लाख अवमुक्त

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
नैनीताल। गौला नदी से आबादी वाले क्षेत्रों में हुए नुकसान को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति देते हुए 26 लाख 70 हजार रुपये अवमुक्त कर दिए हैं।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि अक्तूबर में विभाग ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों के प्रस्ताव बनाकर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराए थे। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने गौला नदी के दाएं पार्श्व पर गौला पुल के मध्य ढोलक बस्ती क्षेत्र को बाढ़ सुरक्षा के लिए 7.55 लाख, चोरगलिया क्षेत्र के तहत वन विश्राम गृह वन क्षेत्र एवं आबादी क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए नंधौर नदी के दाएं पार्श्व पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए 9.41 लाख और चोरगलिया क्षेत्र के खोला बाजार आबादी क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए नंधौर नदी के दाएं पार्श्व पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए 9.41 लाख विभागों को अवमुक्त कर दिए हैं। अपर जिलाधिकारी जोशी ने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी हल्द्वानी वन प्रभाग को निर्देश दिए हैं कि वह चोरगलिया क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए सिंचाई खंड हल्द्वानी को अनापत्ति प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें