फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar Slaughter House: रामनगर स्लाटर हाउस में एक दिन में 25 पशुओं का होगा वध, डीएम ने दिए निर्देश

Sat, 04 Nov 2023 01:02 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मदन जोशी ने रामनगर के स्लाटर हाउस (Ramnagar Slaughter House) में अत्यधिक पशु वध और सिंचाई नहरों में खून बहने की शिकायत की। इस पर डीएम ने पालिका के ईओ को जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
25 पशुओं का होगा वध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर के स्लाटर हाउस (Ramnagar Slaughter House) में मानक से अधिक पशु वध की शिकायत भाजपाइयों ने डीएम से की थी। डीएम के निर्देश पर पालिका प्रशासन ने स्लाटर हाउस के ठेकेदार से चाभी ले ली है। अब मानकों के अनुरूप ही पशु वध किया जाएगा। 

विज्ञापन


बुधवार को डीएम वंदना ने रामनगर पहुंची थीं और विधायक दीवान सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मदन जोशी ने रामनगर के स्लाटर हाउस  में अत्यधिक पशु वध और सिंचाई नहरों में खून बहने की शिकायत की।  

इस पर डीएम ने पालिका के ईओ को जांच के निर्देश दिए। ईओ महेंद्र यादव ने बताया कि शिकायत पर स्लाटर हाउस में एक कर्मचारी की तैनाती की गई है, जो मानक के अनुरूप रोजाना 25 पशुओं के कटान के बाद स्लाटर हाउस में ताला लगा देगा और चाभी पालिका का सौंपेगा। अब स्लाटर हाउस में मानक के अनुरूप ही पशुओं का कटान होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें