फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गौलापार के गांवों में 1.35 करोड़ से लगेंगे 22 नए ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौलापार के ग्रामीणों को अब बिजली संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। यूपीसीएल गांवों के लिए 22 नए ट्रांसफार्मर लगा रहा है। गर्मी से पहले ट्रांसफार्मर से आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

गौलापार के गांवों में हर साल गर्मी में लो-वोल्टेज व आए दिन फॉल्ट होने के कारण ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से भीषण गर्मी में पेयजलापूर्ति के साथ ही सिंचाई कार्य भी प्रभावित होते हैं। इससे निजात दिलाने के लिए ऊर्जा निगम 1.35 करोड़ रुपये की लागत से नए ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी कर रहा है। इससे करीब तीन हजार उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।

इन गांवो में लगेंगे ट्रांसफार्मर
देवला तल्ला व मल्ला, पूर्वी खेड़ा, कुंवरपुर तल्ला व मल्ला, गजेपुर, प्रतापपुर, मानपुर, बसंतपुर, सेला भाबर, नया गांव संभल, किशनपुर पोडियाल, भगवतपुर, रामनाम चौराहा।
विज्ञापन

कोट
गौलापार क्षेत्र में अभी करीब 90 ट्रांसफार्मर लगे हैं, इसके बावजूद वहां लो-वोल्टेज की समस्या रहती है। इससे उपभोक्ताओं को निजात दिलाने के लिए 100 केवीए क्षमता वाले 22 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इन्हें लगाने का अनुबंध पूरा हो गया है। गर्मी से पहले इन्हें चिह्नित स्थानों पर लगा दिया जाएगा। -प्रदीप कुमार, अधिशासी अभियंता, यूपीसीएल, शहर डिवीजन
स्टेशन रोड फीडर का लोड कम किया
हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड चौराहा से जुड़े स्टेशन रोड फीडर का लोड कम किया गया है। इस फीडर से करीब एक हजार उपभोक्ताओं को विद्युतापूर्ति होती है, लेकिन अब 300 कनेक्शन नैनीताल रोड फीड से जोड़ दिए हैं। गर्मी में स्टेशन रोड फीडर में लोड बढ़ने से आपूर्ति बाधित होती रहती है। इसके लिए यह कार्य किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें