किच्छा तहसील में कर्मचारियों को बूस्टर डोज लगाते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी
- फोटो : KITCHHA
किच्छा। बुधवार को तहसील के तीन कर्मचारियों समेत 22 लाग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तहसील प्रशासन ने परिसर में बैठे अरायजनवीसों को कुछ दिनों के लिये बाहर निकाल दिया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर पालिका और तहसील में शिविर लगाकर 70 कर्मचारियों को बूस्टर डोज लगवाई।
तहसील व कोतवाली गेट पर कर्मचारी तैनात कर मास्क के बिना प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है।
सीएचसी के डा. आरपी सिंह ने बताया कि नगर और ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार को 22 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। राहत की बात यह है कि कोरोना वायरस से प्रभावित किसी भी व्यक्ति की हालत गंभीर नही है। इसलिए उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। उन्होंने आम जनमानस से मास्क, सोशल डिस्टेंस व सैनिटाइजर पर विशेष ध्यान देने की बात कही है।